संदेश

अपने घर की सैर सपाटा और राहुल गांधी का भाषण

चित्र
अपने घर की सैर सपाटा और राहुल गांधी का भाषण राम राम सभी को मेरा नाम आशुतोष शुक्ला है,माफी चाहता हूँ बीते दो दिनों से  मैने कोई नई पोस्ट नही डाली थी उसकी एक वजह थी अब मै तो भैया गांव देहात का आदमी हूँ, नही नही शादी नही हुई है मेरे कहने का मतलब गांव ही मेरी जन्म स्थली  है,तो शहर में ज्यादा दिन अकेला रहना अच्छा नही लगता गांव का प्यार मुझे वापस अपनी ओर खींच लाता है,और एक दूसरी वजह की गांव आते ही बिजली गुल हो गयी अब सारी पोस्ट मोबाइल के जरिये ही होती है तो जब मोबाइल ही चार्ज नही होगा तो पोस्ट कहा से आएगी। 21 जुलाई को राहुल गांधी ने संसद में भाषण दिया 48 लाख लोगों रिकॉर्ड उनको लाइव यानी सीधे प्रसारण पर देखा अगले दिन नरेंद्र मोदी ने करीब 90 मिनट भाषण दिया करीब 13 हजार लोगों ने उनको लाइव देखा अब बताओ किसकी स्थिति बेहतर है ,मेरे हिसाब से राहुल गांधी जी की क्योंकि उन्होंने 40 मिनिट बोला,48 लाख लोगों से रिकार्ड सुना और उन्होंने बिना देखे भाषण दिया और विपक्षी दल के जरूरी मुद्दो के साथ और वही मोदी जी ने 1 घंटे 30 मिनिट भाषण दिया 13 हजार लोगों ने सुना और आज भी वो ऐसे बोल रहे थे जै...

मानसून सत्र

चित्र
!!   मानसून सत्र 2018  !! मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुड़ ध्वज।मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि।।   भैया राम राम ,मेरा नाम आशुतोश शुक्ला है, अब आदत डाल लो पंडित जी के ब्लॉग अब रोज आने लगे है,बस फर्क इतना है कि अभी गूगल ने  पंडित की दान दक्षिणा चालू नही की है।जब चालू हो जाएगी पंडित जी प्रसाद वितरण जरूर करेंगे। चलिए आज हम घर से बाहर निकले तो पानी वाले भगवान अरे अपने इंद्रदेव मेहरबान थे ,मकान मालकिन बोली भैया मानसून आ गया है,हम बिना कुछ बोले निकल लिए वो का है थोड़ी देर और रुकते तो किराया का रोना रोने लगती तो हम धीरे से खिसक लिये। और आज जब शाम को फुर्सत से मोबाईल की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में झांके तो एक वीडियो वायरल हो रहा था ।अरे अपने राहुल गांधी जी का आज ससंद का मानसून सत्र चालू हो गया काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में भूकंप ढाये है,और लगे रहो मुन्ना भाई के जैसे प्रधानमंत्री मोदी को जादू की झप्पी टिका आये। राहुल जी बोले है-"नफरत निकाल के प्यार भर देंगे"  हम भी कह दिए राहुल जी इनका जो rdx sir है अरे वो वेलकम फ़िल्म देखे हो ......याद ...

पंचायतों का कारनामा भाग २

चित्र
पंचायतों के कारनामे भाग -२ नमस्कार मेरा नाम है आशुतोष शुक्ला कल वाले पंडित जी याद है,याद ही होगा ज्यादा परिचय थोड़ी ही बताये थे नाम ही बस तो बताये थे ।आज 20 जुलाई 2018 है।बीते दिन यानी कल बहुत दुख भरी खबरें आई पहली तो ये की कल प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय जी की जन्मदिन भी था तो सीना 57 इंच का हो गया, 57 इसलिए कि 56 तो मोदी जी का है और आंखे भी नम हो गई। ये है मंगल पांडेय जिनका कल 19 जुलाई को जन्मदिन था। और एक दुखद खबर शायरी,गीत,गजलों की महफ़िल को आज अनगिनत यादों ओर गीतों के कलाकार ने अलविदा कह दिया। 4 जनवरी 1925 को जन्मे गोपालदास नीरज कल 19 जुलाई 2018 को बिना कोई गीत कहे हज़ारो गीतों की मझधार में हमे अकेला छोड़ गए।  चलो कभी खुसी कभी गम कर लिए हो तो कल के बचे कूचे पंचायतों के कारनामे की गाड़ी को धक्का मार के बढ़ते है,धक्का इसलिए क्योंकि पेट्रोल महंगा हो गया है।तो कहा थे --"'हा ग्राम सचिवालय में घुसे हुए थे और नींद आ गयी थी,हैरानी की बाती नही है सरकारी दफ्तर जोर जोर की नींद आती ही है।अब ये जो सचिव नाम का जीवाणु जो होता है,बड़ा चालक प्राणी होता है थप्...