मानसून सत्र
!! मानसून सत्र 2018 !!
मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुड़ ध्वज।मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि।।
भैया राम राम ,मेरा नाम आशुतोश शुक्ला है, अब आदत डाल लो पंडित जी के ब्लॉग अब रोज आने लगे है,बस फर्क इतना है कि अभी गूगल ने पंडित की दान दक्षिणा चालू नही की है।जब चालू हो जाएगी पंडित जी प्रसाद वितरण जरूर करेंगे।
चलिए आज हम घर से बाहर निकले तो पानी वाले भगवान अरे अपने इंद्रदेव मेहरबान थे ,मकान मालकिन बोली भैया मानसून आ गया है,हम बिना कुछ बोले निकल लिए वो का है थोड़ी देर और रुकते तो किराया का रोना रोने लगती तो हम धीरे से खिसक लिये। और आज जब शाम को फुर्सत से मोबाईल की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में झांके तो एक वीडियो वायरल हो रहा था ।अरे अपने राहुल गांधी जी का आज ससंद का मानसून सत्र चालू हो गया काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में भूकंप ढाये है,और लगे रहो मुन्ना भाई के जैसे प्रधानमंत्री मोदी को जादू की झप्पी टिका आये।
राहुल जी बोले है-"नफरत निकाल के प्यार भर देंगे" हम भी कह दिए राहुल जी इनका जो rdx sir है अरे वो वेलकम फ़िल्म देखे हो ......याद करो....हा वही टकलू योगी वो लव जिहाद के नाम पे बजरंग दल के गुन्डे भेज देगा फिर।।
राहुल जी बारिश वाला गाना लगाए और चल दिये ,जरूरी भी था न यार एक तो मानसून का महीना है। और हमारे गांव में पानी नही गिर रहा है दशरमन वाले बादल की टांग खींच रहे है मगर इंद्रदेव को भी दशरमन वालों से चीटा काट लिया है कसम खा लिए है,राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगा तब भी नही आएंगे।
सुमित्रा महाजन जी बोली राहुल हमाये मोड़ा जैसो है लेकिन बर्ताव ठीक नही है,अब का करें मैडम जी बीजेपी में भर्ती करा दें का ।
संसद में तो आज बहुत कुछ हुआ ये हमारा पेज है भैया कोई न्यूज़ पेपर तो है नही की पूरा का पूरा टीप दें,संछिप्त बताये देते है -मुलायम सिंह यादव योगी पे टूटे,तो TDP ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसका कांगेस ने समर्थन किया,जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकी मनमोहन सरकार 5 साल के लिए आंधप्रदेश को स्पेशल स्टैट्स दिया था, मोदी जी बोले थे कि 10 साल के लिए देंगे मगर दिया नही ,जिस पर कांग्रेस ने TDP का समर्थन किया क्योंकि चुनाव आने वाला है, आप नेता ने मोदी की जुमला कविता सुनाई,राकेश सिंह अपने जबलपुर वाले वो श्राप दे के निकल लिये ओर राजनाथ जी पुरानी गड़े मुर्दे उखाड़ दिए।
कल ही एक फाइटर प्लेन आया ,आज 3 बज गए सोने दो कल बिठा के गुमाएँगे,मतलब कल बताएंगे।दिन में सोने का कोटा होता है इसलिए रात में लिखते हैं ।।अच्छा चलते हैं दुआओं में याद रखना पोस्ट पूरा पढ़ना और शेयर जरूर करें।
!!राम राम!!
★ शुभ रात्रि ★


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें