अपने घर की सैर सपाटा और राहुल गांधी का भाषण

अपने घर की सैर सपाटा और राहुल गांधी का भाषण

राम राम सभी को मेरा नाम आशुतोष शुक्ला है,माफी चाहता हूँ बीते दो दिनों से  मैने कोई नई पोस्ट नही डाली थी उसकी एक वजह थी अब मै तो भैया गांव देहात का आदमी हूँ, नही नही शादी नही हुई है मेरे कहने का मतलब गांव ही मेरी जन्म स्थली  है,तो शहर में ज्यादा दिन अकेला रहना अच्छा नही लगता गांव का प्यार मुझे वापस अपनी ओर खींच लाता है,और एक दूसरी वजह की गांव आते ही बिजली गुल हो गयी अब सारी पोस्ट मोबाइल के जरिये ही होती है तो जब मोबाइल ही चार्ज नही होगा तो पोस्ट कहा से आएगी।
21 जुलाई को राहुल गांधी ने संसद में भाषण दिया 48 लाख लोगों रिकॉर्ड उनको लाइव यानी सीधे प्रसारण पर देखा अगले दिन नरेंद्र मोदी ने करीब 90 मिनट भाषण दिया करीब 13 हजार लोगों ने उनको लाइव देखा अब बताओ किसकी स्थिति बेहतर है ,मेरे हिसाब से राहुल गांधी जी की क्योंकि उन्होंने 40 मिनिट बोला,48 लाख लोगों से रिकार्ड सुना और उन्होंने बिना देखे भाषण दिया और विपक्षी दल के जरूरी मुद्दो के साथ और वही मोदी जी ने 1 घंटे 30 मिनिट भाषण दिया 13 हजार लोगों ने सुना और आज भी वो ऐसे बोल रहे थे जैसे वो रैली में बोल रहे हों ,चलो जाने दो हमको क्या करना है हम upa में भी बेरोजगार थे और nda में भी बेरोजगार है।लेकिन भैया राहुल की झप्पी से मोदी खुश हुए हों या न हो इंद्रदेव जरूर खुश हो गए ,हमारे कदम गांव की ओर चले और इंद्रदेव जो झूमे और ऐसा झूमे की अभी तक पानी झमा झम गिर ही रहा है ,किसानों को काफी राहत है लेकिन राहगीरों का काम अब थोड़ी मुश्किल में हो गया है क्योंकि नदियां बहुत उफान पर है।आप के लिए हम कुछ लेकर आये है हमने एक वेबसाइट बनाई है जिसमे आपको रोज जॉब और शिक्षा की सारी जानकारी और नोटिफिकेशन रोज मिल जाया करेंगे।लिंक नीचे है।
चलो अब आज हमारा स्वास्थ्य ठीक नही है तो थोड़ी कम्प्रोमाइज कर लेना चलते है कल फिर आएंगे ,तो अच्छा लगे तो कमेन्ट जरूर करना और शेयर भी तभी तो मनोबल बढ़ेगा,और हम और  ढेर सारा लिखेंगे।और हिमा दास जैसे देश के लिए सोना बिना दौड़े मात्र ब्लॉग लिख कर लाएंगे हालांकि यह मात्र सपना है हकीकत नही वो कुछ और है।अब आज्ञा दीजिये।

◆ शुभ रात्रि ◆


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसून सत्र

पंचायतों का कारनामा भाग २